राज्यपाल आनंदी बेन ने पूर्व प्रधान स्मृति सिंह को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया सम्मानित

Spread the love

राज्यपाल आनंदी बेन ने पूर्व प्रधान स्मृति सिंह को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया सम्मानित
बलिया। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों एवं कठिनाइयों की सापेक्षता के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को गांधी सभागार, राजभवन लखनऊ में आयोजित समारोह में ग्रामीण प्रशासन और समाजिक सरोकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए रतसर कला की पूर्व ग्राम प्रधान स्मृति सिंह को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है की समाजिक सरोकारो के लिए पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री व सरकारी, गैरसरकारी संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। बलिया के रतसर कला की बेटी को राज्यपाल द्वारा सम्मानित होने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *