
साइबर सेल ने पीड़िता के खाते में लौटावाएं 50123 रुपए
बलिया। साइबर सेल टीम ने शनिवार को पीड़िता पल्लवी सिंह के यूनियन बैंक के खाते में न्यायालय के आदेश के क्रम में धोखाधड़ी की सम्पूर्ण धनराशि 50123 वापस कराया। वादिनी ने साइबर सेल के प्रति आभार प्रकट किया। 19 नवंबर 2024 को पल्लवी सिंह पुत्री विरेन्द्र बहादुर सिंह निवासी नगरा थाना नगरा जनपद बलिया द्वारा साइबर क्राइम कार्यालय में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि उसके यूनियन बैंक के खाते से 27 जुलाई 2023 को 50123 रुपए फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया है। तहरीर के आधार पर धारा-66(डी) आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।