
ब्रेकिंग न्यूज
त्रिवेणी संगम पर बलिया की दो महिलाओं की मौत, दो पुरुष घायल
महाकुंभ स्नान करने गए थे 13 श्रद्धालु, नगरा के चचया गांव मृतक व घायल
बलिया। 144 वर्ष बाद प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले में 28 /29 जनवरी की रात करीब डेढ़ बजे त्रिवेणी संगम पर स्नान के दौरान हुए हादसे में यूपी के बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के चचया गांव की रहने वाली दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि दो पुरुष घायल हो गए। बताया जा रहा कि महाकुंभ में कुल 13 लोग गए हुए थे। इस हादसे में नगरा थाना क्षेत्र के चचया गांव निवासी रिंकी सिंह 38 वर्ष पत्नी छोटू सिंह एवं मीरा सिंह 52 वर्ष पत्नी बलजीत सिंह की मौत हो गई। जबकि मीरा के पति बलजीत सिंह 52 वर्ष पुत्र रमाशंकर सिंह तथा संजय सिंह 52 वर्ष पुत्र रामजीत सिंह घायल हो गए। इसकी पुष्टि परिजनों द्वारा की गई। जैसे ही घटना की जानकारी गांव पर पहुंची वैसे ही कोहराम मच गया और शुभेच्छुओं का दरवाजे पर तांता लग गया।