सकरा तिराहा व चौराहा होगा चौड़ा, जाम से मिलेगी मुक्ति

Spread the love

सकरा तिराहा व चौराहा होगा चौड़ा, जाम से मिलेगी मुक्ति

सीआरओ ने सड़क की लंबाई-चौड़ाई का किया मापांकन





बलिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर शहर के यातायात को सुगम बनाने की दृष्टि से शनिवार को मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने अधिशासी अभियंता लोनिवि और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका के साथ नगर के पानी की टंकी चौराहा, विशुनीपुर चौराहा, रेलवे स्टेशन तिराहा तथा माल गोदाम तिराहा आदि स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क की लंबाई-चौड़ाई का मापांकन भी तैयार किया गया।






माल गोदाम तिराहा में विद्युत पोल और बेकार पड़ी संरचना को हटाकर करीब 30 फीट तिराहे को चौड़ा किया जा सकता है। वही मौके पर विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने तथा संरचना को हटाने के लिए निर्देशित किया। जिसे रात में हटाने का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इसके हटने से 30 फीट से अधिक तिराहे की चौड़ाई बढ़ जाएगी। वाहनों को टर्न करने में सुविधा मिलेगी और जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। विशनीपुर चौराहे में भी विद्युत पोल लगे रहने के कारण चौराहा सकरा हो गया है। जिसे हटाकर रास्ते की चौड़ाई बढ़ाते हुए पिच कर दिया जाएगा। यातायात की सुविधा के लिए डिवाइडर भी 10 -15 मीटर बनाया जाएगा, ताकि वाहनों को मोड़ने और क्रॉस करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और जाम से मुक्ति मिल सके। इसी प्रकार रेलवे स्टेशन तिराहे तथा पानी की टंकी चौराहे पर भी विद्युत पोल को शिफ्ट कर सड़क को चौड़ा कर चौराहे की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *