कोहरे में जिप्सी व पिकअप में जोरदार टक्कर, तीन घायल

Spread the love

कोहरे में जिप्सी व पिकअप में जोरदार टक्कर, तीन घायल

बलिया। शनिवार की सुबह बैरिया थाना क्षेत्र के मठ योगेन्द्र गिरी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर घने कोहरे के कारण जिप्सी व पिकअप में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इसमें जिप्सी में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायल लोग पुलिसकर्मी बताए जा रहे है। वहीं जिप्सी और पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पेट्रोल पंप पर खड़ा कर दिया है।






मिली जानकारी के अनुसार बिहार के तरफ से जिप्सी आ रही थी। जिस पर पुलिस का लोगों लगाकर प्रेसिडेंट बिहार स्टेट हितकारी मानवाधिकार फाउंडेशन का बोर्ड लगा हुआ है। जैसे ही जिप्सी बैरिया थाना क्षेत्र के मठ योगेन्द्र गिरी के समीप पहुँची की सामने से आ रही पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें जिप्सी में सवार तीन लोग घायल हो गए। घायल युवक सोनबरसा अस्पताल गए। जबकि पिकअप चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। चिकित्सकों ने बताया कि बिना रजिस्टर मेंटेन कराये तीनों पुलिसकर्मी मरहम पट्टी कराकर और टीटी का सुई लगवा कर यहां से चले गए। उन्होंने अपना नाम पता कहीं दर्ज नहीं कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *