
बलिया में पत्नी को छोड़ बैंक मैनेजर पति हुआ फरार
अलीगढ़ से पति को ढूढ़ती बलिया पहुँची महिला
12 वर्ष रिलेशनशिप में रहने के बाद वर्ष 2023 में दोनों ने की थी शादी
बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सेंट्रल ऑफ इंडिया शाखा कैथवली में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला रोते बिलखते बैंक के अंदर बैठ गई। जिसे देख बैंक का मैनेजर उसे वही छोड़कर फरार हो गया। बैंक का मैनेजर महिला का पति बताया जा रहा है। जिसे ढूढ़ते- ढूढ़ते महिला अलीगढ़ से बलिया पहुंची है। मैनेजर पति के द्वारा पत्नी को बैंक में छोड़कर जाने के बाद पत्नी का रो-रोकर बुराहाल है।
पीड़िता ने बताया कि उसका नाम अंजली है। उसका 10-12 वर्ष पूर्व अलीगढ़ में बैंक मैनेजर से प्यार हुआ था, तब से दोनों रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद दोनों ने वर्ष 2023 में शादी कर लिया। इसके बाद उसका पति गुपचुप तरीके से स्थानान्तरण कराकर बलिया के बांसडीह कोतवाली के कैथवली शाखा पर चला आया। जिसकी काफी छानबीन की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंततः पता लगा कि वह बलिया में तैनात है। इसके बाद मैं ढूढ़ती हुई बलिया आई। जैसे ही बैंक में प्रवेश किया। वैसे ही मेरा मैनेजर पति वहां से फरार हो गया। जिसके बाद महिला बैंक में रोती-बिलखती रही। देर शाम तक सेंट्रल ऑफ इंडिया कैथवली का मेन गेट खुला रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को उसके पति के पास ना भेज कर थाने लेकर चली गई। इस बाबत बांसडीह कोतवाल रामायण सिंह ने बताया कि महिला को उसके द्वारा बताए गए सुरक्षित स्थान पर पहुँचा दिया गया है।