
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चार घायल, एक की मौत
बलिया। सोमवार को बैरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मधुबनी में ट्रैक्टर ट्राली के पलट जाने से चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस तत्काल घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए। जहाँ पर इलाज हरेराम 55 वर्ष पुत्र काशीराम निवासी सुरेमनपुर की मौत हो गई। शेष सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बलिया भेज दिया। जहां सभी घायलों की स्थिति सामान्य है।