दोहरा हत्याकांड: जाम करने वाले 14 नामजद व 50 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा

Spread the love

दोहरा हत्याकांड: जाम करने वाले 14 नामजद व 50 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा

पहली जनवरी को बदमाशों ने बियर दुकान पर दो युवकों की कर दी थी हत्या





बलिया। पहली जनवरी 2025 को नरहीं थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन और चक्का जाम किया था। इसके साथ ही पुलिस पर पथराव कर दिया था। इस मामले में नरहीं थाने के उप निरीक्षक सुरेंद्र नाथ की तहरीर पर पुलिस ने 14 नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।






बता दें कि एक जनवरी की रात को कोटवा नारायणपुर गांव में बदमाशों ने सिकंदरपुर निवासी 23 वर्षीय प्रशांत गुप्ता और कोटवा नारायणपुर निवासी 24 वर्षीय गोलू वर्मा की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। तीन जनवरी को पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम राय को मुठभेड़ में पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया था और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिवम के पास से एक तमंचा, एक कारतूस, दो खोखा और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद किया था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों ने शवों को एनएच पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने इस घटना में 14 नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *