
डंफर ने खंभे में मारा टक्कर, चार गांवों में बिजली आपूर्ति ठप
ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज करने की नरहीं एसओ ने दी धमकी
[12/30, 6:04 PM] S Pandey:
बलिया। ग्रीन फिल्ड लिंक सड़क पर कार्य करने वाले डंफर ने बिजली के खम्भे को टक्कर मार दिया। जिससे खम्भा टूट कर गिर गया। खम्भा टूटने के कारण चार गांवों की बिजली आपूर्ति 48 घण्टे के लिए ठप हो गई। उधर, ग्रामीणों ने डंफर चालक को पकड़ लिया, लेकिन नरहीं थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर ही मुकदमा दर्ज करने की धमकी देने लगे।
भाजपा नेता अंजनी राय ने बताया कि भरौली में ग्रिन फिल्ड लिंक सड़क के निर्माण कार्य में लगे एक डंफर ने हाईटेंशन तार के खम्भे को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे उजियार, सरयां, कुत्तुबपुर, कोरंटाडीह, नसीरपुर मठ की नई बस्ती की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीणों तथा बिजली विभाग के कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त करने वाले डंफर को रोका तो नरहीं थानाध्यक्ष सुनील चन्द्र तिवारी मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को ही हड़काने लगे तथा मुकदमा दर्ज करने की धमकी देने लगे। इस घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। अंजनी राय ने कहा कि भरौली गोलम्बर पर रात दिन जाम लगा रहता है, लेकिन वहां पुलिस की सक्रियता नहीं दिखाई देती है। इस बाबत अवर अभियंता विपिन कुमार सिंह ने बताया कि खम्भे का मरम्मत कार्य चल रहा है। सोमवार की शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।















