अपराध, अपराधियों, शराब व पशु तस्करों पर कसेगा नकेल: नवागत एसपी

Spread the love

अपराध, अपराधियों, शराब व पशु तस्करों पर कसेगा नकेल: नवागत एसपी

शासन के मंशा अनुरूप पीड़ित को न्याय दिलाना होगी पहली प्राथमिकता

दागदार अधिकारी व पुलिसकर्मियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई


बलिया। शासन के मंशा के अनुरूप पीड़ितों को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता होगी। इसके अलावा अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। जिले में थानेवार बड़े अपराधियों व तस्करों की कुंडली खंगाल सख्त कार्रवाई की जाएगी। वही वारंटियों व वांछितों को गिरफ्तार किया जाएगा। यह बातें नवागत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मंगलवार की दोपहर पुलिस लाइन के सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान कही।







कहाकि जिन पुलिसकर्मी व अधिकारी की अपराधियों व तस्करों के साथ संलिप्तता पाई जाएगी। उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई से लेकर बर्खास्तगी तक की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की कार्य प्रणाली में सुधार दिखेगा। थानों पर आने वाले शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को गम्भीरता से तव्वजों से सुना जाएगा। अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। जिले में अवैध शराब व पशु तस्करों के विरुद्ध सीओ के नेतृत्व में प्रभावी अभियान चलाया जाएगा। कहाकि पत्रकारों को घटना के बारे बाइट चाहिए। इसके लिए जिले के दोनों अपर पुलिस अधीक्षकों को त्वरित बाइट देने के लिए निर्देशित किया। वही पत्रकारों से निवेदन किया कि अगर किसी कारणवश बाइट मिलने में विलंब हो जाए तो अन्यथा नहीं लेंगे। कारण की कभी-कभी घटना के सेचुवेशन पर निर्भर करता है। बावजूद मेरी कोशिश होगी कि समय से आप लोगों को बाइट मिल जाय। कहाकि जिस प्रकार जिले में अधिकारी व पुलिसकर्मियों के कारण पुलिस की वर्दी पर दाग लगी, उस दाग को हरहाल में दूर किया जाएगा। पिछले एसपी ने लगातार कार्रवाई किया है। वैसी ही आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। लापरवाह व दागदार अधिकारी व पुलिसकर्मी को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *