
एक किलो गांजे संग आरोपी गिरफ्तार
बलिया। फेफना थाने के सागरपाली चट्टी पर गांजा बेचने वाले दुकानदार को फेफना पुलिस ने गुरुवार की रात गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को न्यायालय भेज दिया। बता दें कि गुरुवार की शाम फेफना पुलिस ने सागरपाली के रहने वाले पिंटू कुमार गुप्ता पुत्र स्व. मदन प्रसाद गुप्ता को गांजा बेचते हुए रंगेहाथ पकड़ा था। पिंटू कुमार गुप्ता के पास से कुल एक किलो 168 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। इसके बाद शुक्रवार को पिंटू कुमार गुप्ता को संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया गया।