भाजपा के डीएनए में है संविधान और डॉ अम्बेडकर का विरोध: माले

Spread the love

भाजपा के डीएनए में है संविधान और डॉ अम्बेडकर का विरोध: माले

अम्बेडकर संस्थान में माले नेताओं ने दिया धरना

बलिया। संसद में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर के बारे में दिए गए व्यतव्य के खिलाफ भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला सचिव लाल साहब के नेतृत्व में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में स्थित डॉ. अम्बेडकर संस्थान में एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान गृहमंत्री द्वारा दिए गए बयान का विरोध करते हुए राष्ट्रपति से गृहमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। इसके बाद जिलाधिकारी के प्रतिनिधि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
धरने को सम्बोधित करते हुए पार्टी के नेता लक्ष्मण यादव ने कहा कि भाजपा और आरएसएस द्वारा समय-समय पर संविधान में संशोधन की मांग की जाती रही है। यही कारण है कि आज संसद भवन में देश के गृहमंत्री द्वारा उनके उपर अपमानजनक भाषण ने सिद्ध कर दिया है कि भाजपा सरकार से संविधान को खतरा है। गृहमंत्री का बयान सिर्फ संविधान ही नहीं बल्कि बाबा साहब का अपमान है, जिन्हे देश के करोड़ो लोग अपना आदर्श मानते है। देश के दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक एवं महिलाओं के लिए जिन्हे डॉ. अम्बेडकर की वजह से एक स्तर का सम्मानजनक जीवन और आज़ादी मिली है, उनके लिए डॉ. अम्बेडकर भगवान से कम नहीं है। कहा कि भाजपा सरकार भगवान के भरोषे नहीं बल्कि संविधान के भरोसे ही देश की सत्ता पर शासन कर रही है। मोदी सरकार एक तरफ संविधान को राष्ट्रीय धर्मग्रंथ और दूसरी तरफ उसके रचयिता का भरी संसद में अपमान, दोनों साथ नहीं चल सकता। धरने के बाद कलेक्ट्रेट में जुलूस निकालकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन, जिलाधिकारी के प्रतिनिधि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। जिसमें गृहमंत्री अमित शाह को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की गई। कार्यक्रम में वशिष्ठ राजभर, नियाज अहमद, भागवत बिन्द, शैलेश सिंह, मुहम्मद यूसुफ, शिवविलास शाह, परमात्मा राय, जनार्दन सिंह, राजू राजभर, दयाशंकर सिंह, गया भारती, रविन्द्र शाह, नागेन्द्र राम, रमेश बिन्द, राजेश गोंड, जय प्रकाश शर्मा, डीपी सोनी, आशा देवी, कमलावती देवी आदि लोग शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *