मोबाइल घण्टी ने चोरों के मंसूबे पर फेरा पानी

Spread the love

मोबाइल घण्टी ने चोरों के मंसूबे पर फेरा पानी
बलिया। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के परिखरा स्थित शिवबिहार कालोनी में बुधवार की रात चोरी करने पहुँचे चोर की मोबाइल की घण्टी बजने से घर वाले जग गए। जिससे चोरों को उल्टे पांव भागना पड़ा। गृहस्वामी ओमप्रकाश तिवारी के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। तहरीर में गृहस्वामी ने उल्लेख किया है कि कुछ चोर उनके घर में प्रवेश किए। इसी दौरान एक चोर के मोबाइल की घण्टी अचानक बज गयी। जिससे घर के सभी लोग जाग गए। इसकी आहट पाकर चोर मौके पर ही ताला काटने का सामान और रम्मा छोड़कर भाग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *