
बलिया: बेटी के साथ मां ने की धोखाधड़ी, बेटी ने मां के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
बांसडीहरोड के बड़की सेरिया गांव का है मामला
आरोप: बेटी की जमीन रजिस्ट्री करने से मां कर रही इनकार
Slide :
बलिया। खबर यूपी के बलिया से है, जहां बांसडीहरोड थाने में एक बेटी ने अपनी मां के ही खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।
बता दे कि बिहार निवासी रंजू देवी पत्नी जयप्रकाश श्रीवास्तव ने पुलिस को दिए तहरीर में उल्लेख किया है कि शादी के बाद से वह हरियाणा में रहती है। उनका मायका बड़की सेरिया में हैं। मायका में जमीन बिक रही थी, जिसको लेने के लिए उसने अपनी मां इंदू देवी से इच्छा जाहिर किया। रंजू देवी ने बताया कि हरियाणा में होने के कारण वह अपने नाम से जमीन लेने के लिए आने में असमर्थ थी। उसकी मां ने सुझाव दिया कि जमीन मेरे नाम से ले लो, बाद में उसकी रजिस्ट्री मुझसे करा लेना। इसके बाद उसने अपने भाई राजेश श्रीवास्तव के खाता में 2.95 लाख तथा 55 हजार नगद दे दिया। वर्ष 2013 में जमीन मेरी मां के नाम से रजिस्ट्री हो गयी। आरोप लगाया है कि अब जमीन को अपने नाम से रजिस्ट्री कराना चाहतीं हूं। जिसे मेरी मां न सिर्फ टालमटोल कर रही है, बल्कि जमीन को रजिस्ट्री करने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद से ससुराल के लोग भी मुझे परेशान करने लगे तथा घर में घुसने नहीं दे रहे हैं। जिससे मजबूर होकर मुकदमा दर्ज करना पड़ रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।



















