पेंशनरों की समस्याओं का त्वरित निदान करने का होगा प्रयास: टीओ

Spread the love

पेंशनरों की समस्याओं का त्वरित निदान करने का होगा प्रयास: टीओ

बहुद्देश्यीय सभागार में आयोजित हुआ पेंशनर दिवस

बलिया। सेवानिवृत्ति कर्मचारी अधिकारी कल्याण समिति के बैनर तले रविवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में पेंनशनर दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पेंशनरों की समस्याओं को सुना गया और त्वरित निस्तारण करने का वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा आश्वस्त किया गया।

इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दूबे ने कहा कि सरकार और विभाग पेंशनरों की समस्याओँ को लेकर काफी गम्भीर है। कहाकि सेवा काल के बाद किसी भी समस्या के लिए हम लोग हमेशा आप लोगों की सेवा में उपलब्ध है। हमारी कोशिश रहेगी कि किसी भी पेंशनर को पेंशन प्राप्त करने में कोई असुविधा न हो, तत्काल पेंशनर को सुविधा उपलब्ध कराई जाय। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बीएन पांडेय ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में गत वर्ष की उपलब्धियों के साथ पेंशनरों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं पटल पर रखते हुए समाधान की अपील किया। उन्होंने वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा पेंननरों की परेशानियों को दूर करने में अभूतपूर्व सहयोग के प्रति उनका आभार व्यक्त किया। समारोह के समापन के पश्चात टीओ साहब के कक्ष मे पेंशनरों के सम्मान में अल्पहार का आयोजित किया। इस अवसर राम कुमार, सिंह, प्रेम सुख, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, रमाशंकर पाण्डेय, सुरेंद्र सिह, अशोक श्रीवास्तव, राजेश पाण्डेय, अनुरोध सिह, कमला सिह, सुमरखी देवी, जगदीश शर्मा,रामजी प्रसाद सोनी, पतिराम भारती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *