
बालिका से पड़ोस के युवक ने किया दुष्कर्म
मुकदमा दर्ज, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बलिया। खबर यूपी के बलिया से है, जहां शहर कोतवाली के एक मोहल्ले में एक युवक द्वारा बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला गुरुवार की देर रात प्रकाश में आया। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उधर, घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर फोरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया।
बता दे कि गुरुवार की देर रात एक प्रार्थिनी शहर कोतवाली में आकर सूचना दिया कि उनकी 12 वर्षीय पुत्री को पड़ोस में रहने वाले युवक ने अपने घर किसी काम के बहाने बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक का घर पीड़िता के मकान से करीब 100-150 मीटर दूरी पर है। जिसके यहां बालिका व युवक आना जाना लगा रहता है। जिसने इस घटना को अंजाम दिया। इस बाबत पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि कोतवाली में पीड़िता की मां के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता की उम्र करीब 12 तथा आरोपी की उम्र 30 साल है। मेरे व फोरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण् कर लिया गया है और अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।





