बलिया में जमीनी विवाद में चली गोली, एक घायल, रेफर

Spread the love

बलिया में जमीनी विवाद में चली गोली, एक घायल, रेफर

राजू सिंह को चार-पांच लगी गोली

मारपीट में चले लाठी डंडे में दो घायल

रसड़ा कोतवाली के सुल्तानीपुर गांव का मामला

पुरानी रंजिश को लेकर पहले भी हो चुकी है हत्या

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव में गुरुवार की देर शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मामला इतना तूल पकड़ा की लाठी-डंडे के साथ ही गोली भी किसी पक्ष ने चला दिया। जिसमें एक पक्ष के समीर सिंह उर्फ राजू कुमार सिंह 35 वर्ष पुत्र लल्लन सिंह को चार-पांच गोली लग गई। इसके अलावा शेखर सिंह 36 वर्ष पुत्र अशोक सिंह तथा और दूसरे पक्ष के सत्यनारायण सिंह 55 वर्ष पुत्र सूबेदार सिंह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गोली से घायल राजू सिंह की हालत नाजुक देख चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। जबकि अन्य दो घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव निवासी राजू सिंह एवं पाटीदार सत्यनारायण सिंह के बीच जमीनी विवाद और गुरुवार की देर शाम खेत में ट्यूबल गाड़ने को लेकर आपस में विवाद हो गया और देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे। इसी बीच किसी पक्ष ने गोली चला दी। जिसमें एक पक्ष के समीर सिंह उर्फ राजू सिंह पुत्र ललन सिंह को चार- पांच गोली जा लगी। इसके अलावा शेखर सिंह पुत्र अशोक सिंह तथा दूसरे पक्ष से सत्यनारायण सिंह पुत्र सूबेदार सिंह घायल हो गए। रसड़ा कोतवाली सिटी इंचार्ज बांके बहादुर सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए। समाचार लिखने जाने तक दोनों पक्षों के तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई थी। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति की पहले भी हत्या हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *