बलिया में बोलेरो की चपेट में आने से पिता की मौत, बेटा घायल

Spread the love

बलिया में बोलेरो की चपेट में आने से पिता की मौत, बेटा घायल

बलिया। रसड़ा-बलिया स्थित सवरा के पास सोमवार की रात करीब 11:45 बजे बोलेरो की चपेट में आने से बाइक पर सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया।







बताया जा रहा है कि गड़वार थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी जयप्रकाश गिरी 60 वर्ष एवं उनका पुत्र अशोक गिरी 18 वर्ष रसड़ा क्षेत्र में कहीं रिश्तेदारी में गए हुए थे। जहां से लौटते वक्त रसड़ा बलिया मार्ग स्थित सवरा गांव के समीप बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें जयप्रकाश गिरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अशोक गिरी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देख चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। वही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *