बरवां-चंदुकी मार्ग पर अधेड़ का शव मिलने से सनसनी

Spread the love

बरवां-चंदुकी मार्ग पर अधेड़ का शव मिलने से सनसनी

घटनास्थल का पुलिस एवं फारेंसिक टीम ने किया निरीक्षण

घर से मजदूरी करने निकला था अधेड़

बलिया। रविवार की सुबह सुखपुरा थाना क्षेत्र के बरवां- चन्दुकी मार्ग पर अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने चली आई। जहां सुखपुरा थाना क्षेत्र के गायत्री नगर, करनई निवासी सुभाष राजभर 50 वर्ष के रूप में की गई।






बताते चले कि रविवार की सुबह कुछ युवक बरवां-चंदुकी मार्ग पर दौड़ लगा रहे थे। इसी बीच बलिया- गड़वार मुख्य मार्ग से 50 मीटर दूर चंदुकी नहर पर अधेड़ का शव युवकों ने देखा और शोर मचाया। मौके पर आस पास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने सुखपुरा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस एवं फारेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार सुखपुरा थाना क्षेत्र के गायत्री नगर, करनई निवासी सुभाष राजभर शनिवार को प्रतिदिन की भांति मजदूरी करने के लिए घर से निकले थे। रात में वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। रविवार की सुबह गड़वार- बलिया मुख्य मार्ग से बरवां- चंदुकी नहर मार्ग से 50 मीटर दूरी पर अधेड़ का शव मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *