सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के वक्त मौत

Spread the love

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के वक्त मौत

बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर दक्षिण निवासी बालदेव यादव का एकलौता 40 वर्षीय पुत्र मोहन यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार को शव गांव पहुँचते ही कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि गुरूवार की शाम करीब सात बजे विक्रमपुर दक्षिण निवासी मोहन यादव 40 वर्ष पुत्र बालदेव यादव बस स्टैंड से बाइक से अपने घर आ रहा था। उसके बाइक पर पीछे सुनील सिंह 40 वर्ष पुत्र रमाशंकर सिंह निवासी विक्रमपुर दक्षिण भी बैठा था। इसी बीच पीछे से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे सुनील सिंह दूर जाकर गिर गया। वहीं बाइक चला रहे मोहन यादव के सिर में गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।वहां से भी हालत नाजुक पर चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उसे मऊ स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां भी हालात में सुधार नही हुआ तो वहां से परिजन लखनऊ पीजीआई ले गए। लेकिन वहां भर्ती न कराकर मेदांता ले गए। जहां डॉक्टर ने शुक्रवार की देर शाम मृत घोषित कर दिया। शनिवार को शव घर पहुँचते ही कोहराम मच गया।
मृतक की पत्नी मीना देवी पुत्र अंकित 18 वर्ष एवं आकाश 10 वर्ष एवं मोहन की बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *