बलिया माल्देपुर गंगा घाट पर डूबते युवक को नाविक व पुलिस ने बचाया

Spread the love

ब्रेकिंग न्यूज

बलिया माल्देपुर गंगा घाट पर डूबते युवक को नाविक व पुलिस ने बचाया

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर शुक्रवार की सुबह स्नान करते वक्त एक युवक डूबने लगा। संयोग अच्छा रहा कि डेंगी एवं बड़ी नाव मौजूद रही। जिससे युवक को नाविको एवं पुलिस ने बचा लिया। आपको बता दें कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के देवड़ी गांव निवासी अनुज 18 वर्ष पुत्र सुरेश अपने परिवार के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर स्नान करने आया हुआ था, जहां स्नान करते वक्त वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। तब तक नाविको को एवं लोगों की नजर पड़ गई। संयोग अच्छा रहा कि प्रशासन की नाव में आरक्षी रावेंद्र सिंह व आरक्षी इंद्रजीत पाल और कुछ स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल कर उसके घर वालों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *