ददरी मेले में मांस-मछली की बिक्री और सेवन पर लगा प्रतिबंध

Spread the love

ददरी मेले में मांस-मछली की बिक्री और सेवन पर लगा प्रतिबंध


नगर पालिका अध्यक्ष ने जारी किया आदेश, उल्लंघन करने वालों पर लगेगा जुर्माना और होगी कार्रवाई


बलिया। ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के ददरी मेला-2026 को देखते हुए मेला क्षेत्र में मांसाहार की बिक्री, प्रयोग और सेवन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। नगर पालिका परिषद बलिया की ओर से जारी आदेश में प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।


नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार मिठाई लाल ने आदेश जारी कर कहा है कि ददरी मेला बलिया की धार्मिक एवं पौराणिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। ऐसे में पूर्व की परंपरा के अनुसार पूरे मेला क्षेत्र में मांसाहार की बिक्री, प्रयोग और उपभोग पूरी तरह वर्जित रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के साथ आर्थिक जुर्माना भी लगाया जाएगा।
उन्होंने संबंधित लोगों को आदेश का प्राथमिकता के आधार पर अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। साथ ही स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *