वैदिक मंत्रोच्चार संग गंगा मइया की हुई आरती

Spread the love

वैदिक मंत्रोच्चार संग गंगा मइया की हुई आरती

बलिया। कार्तिक पूर्णिमा के पूर्व संध्या पर गुरुवार को नगर पालिका प्रशासन द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन किया गया था। जहां मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक रमेश भाई, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर, सीडीओ ओजस्वी राज ने वाराणसी से पधारें विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा मइया की आरती की। ततपश्चात विद्वान पंडितों ने गंगा मइया की आरती की। वहीं गंगा तमसा तट पर महिला व पुरुषों ने गंगा के किनारे दीपक जलाएं और गंगा की धारा को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। ऐसा प्रतीत से रहा था कि मानो जमीन पर आसमान से तारे उतर आए हो। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे का उद्घोष किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर, सीआरओ त्रिभुवन, ईओ सुभाष कुमार समेत अधिकारी कर्मचारी एवं हजारों की तादात में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *