घोड़ा मालिकों के चेतावनी के बाद चीर निंद्रा से जागा नपा प्रशासन, रेसकोर्स तैयार

Spread the love

घोड़ा मालिकों के चेतावनी के बाद चीर निंद्रा से जागा नपा प्रशासन, रेसकोर्स तैयार

घोड़ा मालिकों ने नपा प्रशासन को 24 घंटे को दिया था अल्टीमेटम

घोड़ों के रिहसल के लिए मैदान तैयार नहीं करने का नपा पर लगाया था आरोप

घोड़ा मालिकों ने एक स्वर से घोड़ों को ले जाने की दी धमकी

18 नवंबर को आयोजित होगा चेतक प्रतियोगिता






बलिया। भृगु मुनि के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले ददरी मेले के नंदीग्राम मेले में 18 नवंबर को होने वाली चेतक प्रतियोगिता का मैदान मंगलवार को नपा प्रशासन द्वारा तैयार कर लिया गया। यह तैयारी तब हुई जब चेतक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए घोड़ों के साथ पहुंचे घोड़ा मालिकों के 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। तब जाकर नपा प्रशासन चीर निंद्रा से जांगा और रिहलसल मैदान तैयार किया। जिसके बाद घोड़ा मालिकों के चेहरे पर मुस्कान दिखने लगी।

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बता दे कि यूपी और बिहार से चेतक प्रतियोगिता में प्रतिभाग लेने पहुंचे घोड़ा मालिकों को गुस्सा सोमवार को नगर पालिका प्रशासन के विरूद्ध फूट पड़ा। उनका आरोप था कि इस बार नगर पालिका प्रशासन द्वारा कोई सुविधा उपलब्घ नहीं कराई गई है। कहाकि 18 नवम्बर को चेतक प्रतियोगिता आयोजित होना सुनिश्चित है, लेकिन अभी तक घोड़ों के रिहसल के लिए अभी तक मैदान सही नहीं कराया गया। अगर घोड़े रिहसल नहीं करेंगे तो प्रतियोगिता में कैसे भाग ले सकेंगे; एक स्वर से घोड़ा मालिकों ने बैठक कर निर्णय लिया कि अगर 24 घंटे के अंदर घोड़ों के रिहसल के लिए मैदान तैयार कर नहीं दिया गया तो हम ​सभी घोड़ा मालिक अपने अपने घोड़ों को लेकर चले जाएंगे। यह खबर सोशल मीडिया में चलने और अखबारों में प्रकाशित होने के बाद नपा प्रशासन ने मंगलवार को रिहलसल मैदान तैयार कराया;

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *