
श्राद्धकर्म में मृतक के परिजनों व रिश्तेदारों में मारपीट, आधा दर्जन घायल
मृतक के पिता के तहरीर पर एक दर्जन के विरूद्ध मुकदमा दर्ज
बलिया। मनियर कस्बा के फुलवारी मुहल्ला वार्ड नंबर 13 निवासी मोती बिंद के पुत्र डब्लू बिंद की तेरहीं में किसी बात को लेकर रिश्तेदारों व मृतक के परिजनों के बीच रविवार की देर रात जमकर मारपीट हो गई। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पीएचसी मनियर ले जा गया। जहां एक युवक की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
Slide :
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 13 निवासी मोती चंद बिंद के लड़के डब्लू की मौत करीब 15 दिन पहले मुम्बई में हो गई थी। जिसकी तेरहीं रविवार को थी। बताया जाता है कि भोजन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर रिश्तेदारों व परिजनों में मारपीट हो गई। जिसमें फुलवारी मुहल्ला निवासी हाकिम 52, संदीप 23, संजय 40, अमर 24 व बांसडीह कोतवाली के नारायणपुर निवासी ब्रजेश 45 घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को पीएचसी मनियर लाया। जहां ब्रजेश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।













