
विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विदेश भेजने के नाम पर भोले भाले लड़को को लगाते थे चूना
Slide :
बलिया। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की दोपहर एक बजे टाउन हॉल के पास से गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी शिवी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े हैं। बीते दिनों शिवी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदम दर्ज हुआ था। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
इसबीच मुखबिर से सूचना मिली कि उसमें काम करने वाले तीन व्यक्ति टाउन हाल के पास स्थित अपने आफिस से कुछ आवश्यक कागजात लेने की फिराक में है। अगर जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँच कर आरोपी सचिन कुमार पुत्र जयनाथ राम निवासी गुरगुजपुर थाना रसड़ा, जितेन्द्र पुत्र रमेश चन्द्र राम निवासी विशुनपुरा थाना गड़वार बलिया व अनिल पुत्र राज मंगल प्रसाद निवासी रघुनाथ पुर थाना रसड़ा बलिया को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में न्यायालय भेज दिया गया है।



















