
10 दिनों में नपा को 863828 रुपए की हुई आमदनी
नंदीग्राम मेले में पहुंचे गाय व भैंस, बढ़ी रौनक
बलिया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगृ मुनि के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले ददरी मेला के नंदीग्राम मेला की शुरूआत दीपावली व भैया दूज के बाद हो गई है। नंदीग्राम मेले से नगर पालिका प्रशासन को 10 नवंबर तक कुल 863828 रुपया प्राप्त हुए। इसमें बैलहटा से 7000, घोड़हटा से 8500 एवं इंट्रीफीस से 1700 रुपया प्राप्त हुए। बता दे कि प्रत्येक वर्ष की भांति कार्तिक शुक्ल पक्ष के प्रथमा तिथि से ददरी मेले के नंदीग्राम मेले की शुरूआत हो जाती है। दीपावली व भैया दूज पर्व बीतने के बाद बैल व बछड़ों के विभिन्न नस्ल नंदीग्राम मेले में पहुंचना शुरू करते देते थे। लेकिन इस वर्ष प्रचार प्रसार के अभाव में पशुओं की आवक नंदीग्राम मेले में काफी कम है; हालाकि डाला छठ के बाद नंदीग्राम मेले में भैस, गाय, खच्चर, घोड़ा आदि पहुंच चुके है। जिससे नंदीग्राम मेले में रौनक बढ़ गई है।