अक्षरा सिंह लगाएगी ठुमका, अल्ताफ राजा की कव्वाली सुनने को बेताब बलियावासी

Spread the love

अक्षरा सिंह लगाएगी ठुमका, अल्ताफ राजा की कव्वाली सुनने को बेताब बलियावासी

ददरी मेले के कार्यक्रम की नपा ने जारी की सूची


बलिया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान एवं ददरी मेला 2024 में आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रमों की सूची नगर पालिका परिषद बलिया के अधिशासी अधिकारी ने जारी कर दिया है। 14 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा पर सांस्कृतिक कार्यकम, भजन संध्या, ददरी मेला थीम सांग लांच होगा। शाम 7 बजे से आयोजित कार्यक्रम में प्रणव सिंह कान्हा, विमल बावरा, अंजली उर्वशी की प्रस्तुति एवं कलाकार डांस स्टूडियो द्वारा नृत्य की प्रस्तुति होगी। 18 नवम्बर चेतक प्रतियोगिता, जबकि 20 नवम्बर को कवि सम्मेलन होगा। कवि सम्मेलन में अरूण जैमिनी, स्वयं श्रीवास्तव, गजेन्द्र प्रियांशु, गौरी मिश्रा, सर्वेश अस्थाना व विकास बौखल मंच को सुशोभित करेंगे। 21 नवम्बर को दंगल प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण होगा। 24 नवम्बर को भोजपुरी नाइट्स कार्यक्रम है, जिसमें अभिनेत्री अक्षरा सिंह की प्रस्तुति होगी। 26 से 29 नवम्बर तक बॉलीबाल, कबड्डी, फुटबाल, हॉकी (महिला) की खेल कूद प्रतियोगिताएं होगी। वहीं, एक दिसम्बर को कव्वाली है, जिसमें अल्ताफ राजा प्रस्तुति देंगे। 8 दिसम्बर को बॉलीवुड नाइट (ददरी महोत्सव समापन समारोह) है, जिसमें आकांक्षा शर्मा (प्ले बैंक सिंगर) शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *