बाइक की चपेट में आने से समाचार विक्रेता घायल

Spread the love

बाइक की चपेट में आने से समाचार विक्रेता घायल

बलिया। रसड़ा क्षेत्र के कोटवारी मार्ग स्थित रामपुर गांव के मुख्य गेट के समीप रविवार की दोपहर बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार समाचार पत्र विक्रेता छोटेलाल राजभर (35) निवासी प्रधानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। छोटेलाल राजभर साईकिल से अपने गांव प्रधानपुर जा रहे थे कि कोटवारी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साईकिल को जोरदार टक्कर मारते हुए रसड़ा की तरफ भाग निकली। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से चिकित्सको ने मऊ के लिए रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *