12 से होगा मीना बाजार में दुकानों का आवंटन व सीमांकन

Spread the love


12 से होगा मीना बाजार में दुकानों का आवंटन व सीमांकन


पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगा आवंटन


बलिया। ददरी मेला को व्यवस्थित रूप से आयोजित कराने के लिए आज उपजिलाधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी व कर निर्धारण अधिकारी व सभासदगणों द्वारा बैठक की गई। बैठक में दिनांक 12 नवम्बर को 12 बजे से मीना बाजार में दुकानों का आवंटन व सीमांकन किया जायेगा। सभी दुकानदारों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर आवंटन किया जायेगा। मीना बाजार दक्षिणी साइड 6000 रूपये प्रति लट्ठा, मीना बाजार उत्तरी साइड 5000 रूपये प्रति लट्ठा, मीना बाजार मध्य दक्षिणी साइड 6000 रूपये प्रति लट्ठा, मीना बाजार मध्य उत्तरी साइड 4000 रूपये प्रति लट्ठा। बैठक में सहमति बनी कि उपजिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर से समन्वय स्थापित करते हुए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती करायेंगे, जिससे शान्ति व्यवस्था बनी रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *