फायरिंग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर बरामद

Spread the love

फायरिंग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर बरामद

आरोपी ने पड़ोसी युवक को गोली मारकर किया था घायल

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के आलमपुर के नहर पुलिया के पास से बुधवार को पुलिस ने नामजद अभियुक्त प्रवीण कुमार सिंह उर्फ चंचल सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह निवासी हजौली पाण्डेका पुरा थाना गड़वार जनपद बलिया को गिरफ्तार किया। वही अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर व कारतूस को बरामद किया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया।






बता दे कि पीड़ित के छोटे भाई ने तहरीर दिया कि चार नवम्बर को रात करीब 11.30 बजे गड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम हजौली में प्रवीण कुमार सिंह उर्फ चंचल सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह निवासी हजौली पाण्डेका पुरा थाना गड़वार जनपद बलिया द्वारा मेरे भईया नितिन सिंह 21 वर्ष पर जान से मारने की नियम से अपनी लाईसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी। संयोग अच्छा रहा कि गोली सीने में लगने के बजाय बाह में जा लगी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रवीण कुमार सिंह उर्फ चंचल सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह निवासी ग्राम हजौली पाण्डेका पुरा थाना गड़वार जनपद बलिया को गिरफ्तार किया। वही उसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *