SDM ने बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादर का किया निरीक्षण,18 व्याख्याता व कर्मी पाए मिले अनुपस्थित

Spread the love

SDM ने बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादर का किया निरीक्षण,18 व्याख्याता व कर्मी पाए मिले अनुपस्थित

अनुपस्थित व्याख्याता व कर्मियों का वेतन रोकने का डीएम ने दिया निर्देश

बलिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर रवि कुमार ने बुधवार की दोपहर बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादर आश्रम, सिकंदरपुर में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में 18 व्याख्याता व कर्मी अनुपस्थित मिले। जिनका वेतन रोकने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश जारी किया। उप जिलाधिकारी के निरीक्षण में स्थायी प्रोफेसर: उमाकान्त, राजेश कुमार, विनीत तिवारी, सचितानन्द मिश्र, अनिल कुमार, अम्बरीश कुमार सिंह, किशन सिंह, विशाल कुमार अनुपस्थित रहे। वही स्थाई कर्मचारी में राजू रावत अनुपस्थित मिले। स्ववित्त पोषित शिक्षक में डॉ. अभय कुमार तिवारी, वृजेश कुमार सिंह, उपेन्द्र कुमार सिंह, अम्बुज कुमार सिंह, नीरज कुमार शुक्ला, समरेन्द्र विक्रम सिंह, अंगद राम वर्मा, सुनील कुमार वर्मा, अंजनी यादव अनुपस्थित रहे। इसके अलावा निलम्बित स्थाई आशुलेखक शिवेन्द्र कुमार राय अनुपस्थित मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *