गेंहू की जगह श्री अन्न की उपज कर कमाएं अधिक मुनाफा: डीएम

Spread the love

गेहूं की जगह श्री अन्न की उपज कर कमाएं अधिक मुनाफा: डीएम


आफिसर्स क्लब में लगाया गया मोटे अनाज की प्रदर्शनी

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow


बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर के अनुज धर्मेन्द्र सिंह ने कृषि विभाग द्वारा ऑफिसर्स क्लब में आयोजित एक दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट्स मेला व प्रदर्शनी का दीप प्रज्ज्वलित कर मंगलवार को शुभारंभ किया तथा सर्वाधिक मिलेट्स का उत्पादन करने वाले किसानों को सम्मानित किया।







जिलाधिकारी ने कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन तथा रेसिपी प्रतियोगिता के तहत लगाए गए स्टालों का अवलोकन करते हुए उत्साहवर्धन किया। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मिलेटस अर्थात मोटा अनाज (श्रीअन्न) हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक एवं पोषण से भरपूर हैं। हम सब लोगों ने गेहूं की फसल के कारण मोटे अनाज को उपेक्षित कर दिया था। केंद्र सरकार ने मोटे अनाजों के उत्पादन पर विशेष बल दिया है। अब किसान श्रीअन्न के उत्पादन पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले गेहूं महंगा मिलता था, मोटा अनाज सस्ता रहता था। लेकिन अब स्थिति बदल गई है ,मोटा अनाज महंगा है तथा गेहूं सस्ता है। उन्होंने किसानों से कहा कि अगर आप मोटे अनाज का उत्पादन करते हैं तो आप लोगों को काफी अच्छा मुनाफा होगा। आप लोग कृषि विभाग के अधिकारियों के संपर्क में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *