गुरुवार को महिलाएं रहेंगी निर्जला व्रत

Spread the love

*गुरुवार को महिलाएं रहेंगी निर्जला व्रत*

*आज महिलाओं ने डन भर रखा खरना व्रत, शाम को किया पारण*

*संतान प्राप्ति व पुत्र के दीर्घायु के लिए महिलाएं रहती है व्रत*

*पूजन, फल-फूल व अन्य सामग्री के लिए उमड़ी भीड़*






बलिया। डाला छठ का महापर्व मंगलवार से आरंभ हो गया है। चार दिवसीय चलने वाले इस महापर्व  के पहले दिन  महिलाओं ने नहाय खाय के साथ व्रत की शुरुआत की। वही बुधवार को खरना व्रत रखा और शाम को पूरी खीर आदि खाकर पारण किया। बृहस्पतिवार को निर्जला व्रत रहकर डूबते सूर्य की पूजा करने के बाद अर्घ्य लेंगी। उसके अगले दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर अपने से बड़ों का आशीर्वाद लेकर पारण करेंगी। इसकी तैयारी को लेकर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक घरों में साफ-सफाई जारी है।बुधवार को नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में लोगों ने फल, नारियल, सुपली, दउरी, गन्ना आदि की खरीदारी की। आलम यह रहा कि चौक क्षेत्र में भीड़ के कारण पैर रखने तक की जगह नहीं रही। यातायात व्यवस्था बाधित ना हो इसके लिए नगर में जगह-जगह बैरियर लगाए गए थे और यातायात पुलिस मुश्तैद रही। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस मुस्तैद रही और च्रकमण करती रही।

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

छठ पर्व खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार  व झारखंड में आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाता है। लेकिन अब यह पर्व कुछ प्रांतों को छोड़ हर जगह मनाया जाने लगा है। छठ का पर्व मंगलवार से नहाय खाय के साथ शुरू हो चुका हैं। बुधवार को छठ का दूसरा दिन यानी खरना मनाया जा रहा है। महिलाएं दिन भर निर्जला व्रत रही और शाम को गुड़ निर्मित खीर, रोटी व फल से पारण किया। खरना का अर्थ होता हैं शुद्धिकरण। छठ का व्रत करने वाले व्रती महिलाए नहाय खाय के पूरा दिन उपवास रखकर केवल एक ही समय भोजन करके अपने शरीर से लेकर मन तक को शुद्ध करने का प्रयास करती हैं। यही कारण हैं कि इसे खरना के नाम से जाना जाता हैं। आज व्रती महिलाओं ने साफ मन से अपने कुल देवता और छठी मइया की पूजा करके उन्हें गुड़ से बनी खीर का प्रसाद चढ़ाया और प्रसाद ग्रहण किया। बृहस्पतिवार को संतान प्राप्ति व पुत्र के दीर्घायु के लिए षष्ठी तिथि को महिलाएं निर्जला व्रत रहेंगी और शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके बाद सप्तमी तिथि को उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के पुत्र के दीर्घायु व सुख समृद्घि की कामना करते हुए पारण करेंगी। छठ की तैयारी के लिए घरों में महिलाओं ने गेहूं धोना शुरू कर दिया है। बुधवार को नगर में नारियल, अन्नानास, संतरा, नीबू, सुपली, दउरी, गन्ना, सेव, केला संतरा आदि की खरीदारी के लिए नगर में भीड़ उमड़ी रही। नगर में जाम न लगे इसके लिए यातायात पुलिस जगह-जगह बैरियर लगाकर मुश्तैद रही। सुरक्षा के मद्देनजर नगर में पुलिस चक्रमण करती रही।
——————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *