विद्युत पोल से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Spread the love

विद्युत पोल से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

मूर्ति विसर्जन कर घर जा रहे थे बाइक सवार





बलिया। मंगलवार की शाम सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बिहरा व कठौड़ा गांव के बीच मूर्ति विसर्जन कर वापस आते वक्त बाइक असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जबकि दूसरे घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।





प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम कठौड़ा गांव निवासी जितेंद्र राजभर 26 वर्ष पुत्र द्वारिका राजभर व पंकज राजभर 22 वर्ष पुत्र ताराचंद राजभर बाइक से मूर्ति विसर्जन में शामिल होने गए थे। मूर्ति विसर्जन के बाद वापस अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह मालदह और बिहरा गांव के बीच पहुँचे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग व 112 पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों द्वारा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिसमें से जितेंद्र राजभर की जिला अस्पताल जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *