बलिया में टेलर की चपेट में आने से चाचा-भतीजा की मौत

Spread the love

बलिया में टेलर की चपेट में आने से चाचा-भतीजा की मौत

रसड़ा बलिया मार्ग के पहाड़पुर गांव के पास हुआ हादसा

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के समीप मंगलवार की देर शाम टेलर की चपेट में आने से चाचा-भतीजा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर संवरा गांव निवासी विजय कनौजिया 40 वर्ष पुत्र सुधु कनौजिया एवं उसका भतीजा रितेश कुमार कनौजिया 20 वर्ष पुत्र बृजेश कनौजिया मंगलवार को रिश्तेदारी से बाइक से घर आ रहे थे, तभी रसड़ा के तरफ से जा रहे टेलर ने पहाड़पुर गांव के समीप पीछे से बाइक में टक्कर मार दिया। जिसमें चाचा-भतीजा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चाचा की चार साल पूर्व दूसरी शादी हुई थी। जिनमें दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। उधर ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर बलिया के तरफ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *