
जाम के कारण ओवरब्रिज पर घण्टो फंसे रहे लोग
सीओ सिटी, यातायात व पुलिस के मशक्त के बाद जाम से मिली मुक्ति
बलिया। सोमवार की दोपहर ओवरब्रिज से लेकर जगदीशपुर, पानी टँकी चौराहा, विशुनीपुर चौराहा, कासिम बाजार चौराहा, स्टेशन रोड जाम के झाम से कराहता नजर आया। इस दौरान लोग जाम में घण्टो फंसे नजर आए। हालांकि यातायात एवं सिविल पुलिस सहित सिटी गौरव कुमार ने मोर्चा संभाल लिया और काफी मशक्त के बाद जाम को समाप्त करवाया। मंगलवार को डाला छठ को लेकर और भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।

बता दे कि डाला छठ को लेकर बढ़ी भीड़ के कारण नगर विभिन्न मार्ग व चौराहे करीब दो घंटे तक जाम के झाम से कराहता नजर आया। इस दौरान जो जहां था वहीं पर फंसा रहा। आलम यह रहा कि ओवरब्रिज से लेकर नगर का प्रत्येक मार्ग पर जाम लगा रहा। प्रत्येक मार्ग पर सभी छोटी-बड़ी गाड़ियां जस की तस खड़ी रही। यातायात एवं सिविल पुलिस सहित को सिटी गौरव कुमार के काफी मशक्कत के बाद नगर की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल हो सकी। संयोग अच्छा रहा कि इस दौरान एम्बुलेंस जाम में नहीं फंसी। गनीमत रहा की जाम के दौरान स्कूलो की छुट्टी नहीं हुई थी, नहीं तो नगर की स्थिति और भयावह हो गई होती।





