
कैंची से हमला करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस अभिरक्षा में दो बाल अपचारी
घटना में प्रयुक्त कैंची पुलिस ने किया बरामद
सैलून में बैठने को लेकर हुए विवाद में युवक कैंची से मारकर किया था घायल
बलिया। रविवार को मनियर पुलिस ने महलीपुर मोड़ के पास से दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया। उनके द्वारा बताए गए तीन अन्य आबिद अहमद पुत्र राशिद, सरफराज पुत्र आलीम एवं आसीफ पुत्र मुनव्वर निवासीगण चोरकैण्ड थाना बांसडीह जनपद बलिया को बस स्टैण्ड मनियर से पुलिस ने गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
बता दे कि घायल अभय चौहान के बाबा ने मनियर थाने में शनिवार को दिए तहरीर में उल्लेख किया है कि बडांगाव चट्टी पर स्थित न्यू नेशनल हेयर कटिंग सैलून की दुकान पर बाल काटने के लिये कुर्सी पर बैठने की बात को लेकर मेरे नाती को आबिद अहमद पुत्र राशिद, शरफराज पुत्र आलीम एवं आसीफ पुत्र मुन्नवर निवासी ग्राम चोरकैण्ड थाना बांसडीह बलिया तथा दो बाल अपचारियों ने एक राय होकर योजनावद्ध तरीके से मारने पीटने लगे औऱ ललकारते हुए मेरे नाती पर कैंची से हमला कर घायल कर दिया। इस मामले पुलिस ने संबंधी धारावाहिक मुकदमा दर्ज कर रविवार को दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लेते हुए तीन अनु आरोपियों को गिरफ्तार न्यायालय भेज दिया। वही घटना में प्रयुक्त कैंची को बरामद कर लिया।










