वैदिक मंत्रोचार संग मां लक्ष्मी व गजानन का खुला पट

Spread the love

वैदिक मंत्रोचार संग मां लक्ष्मी व गजानन का खुला पट

मां लक्ष्मी के जयकारे से गुंजायमान हुआ जनपद

प्रत्येक घरों में मां लक्ष्मी व गजानन का हुआ पूजन-अर्चन





बलिया। मां लक्ष्मी की प्रतिमा का पट गुरुवार को शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोचार के साथ खोला गया। मां का पट खुलते ही जयकारे व घंट- घडिय़ाल से वातावरण देवीमय
हो गया। तत्पश्चात लोगों में समिति के सदस्यों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। उधर, सुरक्षा के मद्देनजर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारी व पुलिसकर्मी चक्रमण करते रहे।





पुलिस विभाग के आकड़ों गौर किया जाय तो जिले के 22 थाना अंतर्गत कुल 853 स्थानों पर मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित की गई। जिसका पट शाम को शुभ मुहुर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खोला गया। मां का पट खुलते ही जयकारे व घंट- घडिय़ाल से वातावरण देवीमय हो गया।मालूम हो कि शहर कोतवाली में दो स्थानों पर प्रतिमा स्थापित की गई। इसी प्रकार दुबहर में आठ, गड़वार में 83, सुखपुरा में 29, फेफना में 47, नरहीं में छह, चितबड़ागांव में 30, बैरिया में 32 प्रतिमाएं स्थापित की गई। इसी प्रकार हल्दी में 24, दोकटी में 14, रेवती में 28, बांसडीह में 48, बांसडीहरोड में 34, सहतवार में 39, मनियर में 44, सिकंदरपुर में 70, खेजुरी में 30 प्रतिमाएं स्थापित की गई। जबकि पकड़ी में 30, रसड़ा में 31, नगरा में 60, भीमपुरा में 76, उभांव में 88 मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित की गई। इस प्रकार कुल 853 स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *