खड़े ट्रक में बाइक सवार ने मारी टक्कर, गंभीर

Spread the love

खड़े ट्रक में बाइक सवार ने मारी टक्कर, गंभीर

बलिया। चितबड़ागांव थाना के ग्राम पंचायत मानपुर के सामने एनएच-31 स्थित एक मैरेज हॉल के पास खड़े ट्रक में बलिया के तरफ से आ रहे इन्द्रजीत राजभर 30 वर्ष पुत्र केदार राजभर निवासी कारो थाना चितबड़ागांव सामने से टकरा गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि इन्द्रजीत राजभर बलिया से चितबड़ागांव अपने बाइक से आते समय सामने खड़े ट्रक में जा टकराए। जिससे वह घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *