
27600 की धोखाधड़ी में कोटेदार पुत्र सहित तीन के खिलाफ मुकदमा
कोटेदार पुत्र ने SBI बैंक के फ्रेंचाइजी मशीन से किया धोखाधड़ी
बलिया। सहतवार पुलिस ने भरौली गांव में SBI बैंक का फ्रेंचाइजी चला रहे कोटेदार पुत्र ने खाद्यान्न वितरण की ई-पाश मशीन के झांसे में बैंक फ्रैंचाइजी की मशीन पर अंगूठा लगवाकर 27600 रुपए की धोखाधड़ी की। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने कोटेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ संबंधीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दिया है।
Slide :
रजौली गांव के सरल तुरहा ने अपर पुलिस महानिदेशक को आवेदन देकर आरोप लगाया कि गांव के बालदेव चौहान अपने भाई कमलेश के नाम से उदहां गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाते हैं। बालदेव के नाम से रजौली गांव में भी कोटा की दुकान हैं। बालदेव का बेटा आशीष चौहान भरौली गांव में एसबीआई की फ्रेंचाइजी चलाता है। मेरा रजौली गांव की कोटे की दुकान से खाद्यान्न मिलता हैं। तीनों लोगों ने साजिश कर खाद्यान्न वितरण के नाम पर अंगूठा लगवाकर फ्रेंचाइजी के माध्यम से बिना मेरी जानकारी खाते से पैसा निकाल लिए है। मेरे अनपढ़ होने का फायदा उठाते हुए मेरे एसबीआई के खाते से 27 जून 2023 को 9 हजार, 17 जुलाई 2023 को 9 हजार व 15 जनवरी 2024 को 9 हजार एवं 18 फरवरी 2024 को पुनः 600 रुपये निकाल लिए हैं। इस तरह उन्होंने कुल 27600 रुपये का धोखाधड़ी किया है। इन लोगों ने काफी संख्या में अनपढ़ व कम समझ वाले लोगों के खाते से पैसा निकालकर उनके साथ धोखाधड़ी किया है। शिकायत करने व पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी देते है। अनुचित दबाव बनाते है। कई बार पुलिस से शिकायत की गयी, लेकिन उनके प्रभाव के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद पुलिस ने अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया। इस बाबत सहतवार थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि मामले में पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच किया जा रहा है।













