
रसड़ा रेलवे स्टेशन मास्टर के खाते से हैकरों ने उड़ाए 78178 रुपया
टाटा स्काई के कस्टमर केयर नंबर पर पीड़ित ने रिचार्ज के लिए किया था फोन
कस्टमर केयर का नंबर काट दूसरे नंबर से फोन कर लगाया चूना

बलिया। रसड़ा रेलवे स्टेशन मास्टर के एसबीआई खाते से हैकरों ने शनिवार की सुबह करीब 10 बजे ऑनलाइन एसबीआई के खाते से 78178 रुपया ठगी करने का काम किया। इसकी जानकारी होते ही स्टेशन मास्टर के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल एसबीआई बैंक रसड़ा के बैंक मैनेजर से मिलकर खाता को बंद कराया और ऑनलाइन साइबर सेल में मुकदमा दर्ज करवाया।

बता दे कि संतोष कुमार महतो पुत्र लाल महतो निवासी व थाना मद्धेपुर जिला मधुबनी बिहार के रहने वाले है, जो रेलवे स्टेशन रसड़ा पर स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात है और करीब पांच-छह वर्षों से रसड़ा में परिवार के साथ रहते है। शनिवार की सुबह संतोष कुमार महतो ने टाटा स्काई का रिचार्ज करने के लिए टाटा स्काई कंपनी के कस्टमर केयर नंबर 18002086633 पर कॉल किया। कस्टमर केयर की तरफ से फोन कट गया। इसके बाद संतोष कुमार महतो के नम्बर पर दूसरे नंबर 07977676748 और 8167457854 से कॉल आया। फिर उसने मुझे रिचार्ज करने की टिप्स बताई और फिर मेरे व्हाट्सएप पर एक ऐप भेजा। जिससे कुल 78178 रुपए मेरे एसबीआई रसड़ा के खाते से ऑनलाइन ठगी कर लिया गया। पीड़ित ने तत्काल साइबर सेल में ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कराया।








