बलिया में पांच वर्षीय बालिका के साथ तीन बाल अपचारियों ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Spread the love

बलिया में पांच वर्षीय बालिका के साथ तीन बाल अपचारियों ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में पांच वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर तीन बाल अपचारी के विरुद्ध शहर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों को चिन्हित कर लिया है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण किया।

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow


पीड़िता की मां ने तहरीर में उल्लेख किया है कि 16 अक्टूबर 2024 को उसकी पांच वर्षीय बच्ची के साथ उनके दो किरायेदार के तीन बच्चों ने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों को चिन्हित कर लिया है। इस बाबत पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि एक वादिनी द्वारा सूचना मिली कि उसकी पांच वर्षीय पुत्री के साथ दो किराएदार के तीन बच्चों ने उसकी बच्ची के साथ गलत काम किया है। इसके बाद मेरे द्वारा फारेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया गया। तीनों की उम्र क्रमशः 06 वर्ष, 13 वर्ष, 16 वर्ष है, जिनको चिन्हित कर लिया गया है।अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *