
अपडेट….
ब्रेकिंग न्यूज
बलिया में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के मूनछपरा गांव में बुधवार की रात करीब 7:30 बजे बदमाशों ने एक युवक की चाकू से गोदकर व लाठी-डंटे से पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान बलिराम पांडेय 34 वर्ष पुत्र राम सिहासन पांडेय निवासी मूनछपरा थाना रेवती जनपद बलिया के रूप में की गई। सूचना मिलते ही बैरिया सीओ सहित रेवती पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही मृतक के माता के तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी को चोटें आई हुई है।