बलिया में ट्रक की चपेट में आने से बालक की मौत

Spread the love

बलिया में ट्रक की चपेट में आने से बालक की मौत

बड़े पिता के साथ पैदल मां मंगला भवानी दर्शन करने जा रहा था बालक

बलिया। रविवार को एनएच-31 पर पैदल मंगला भवानी मंदिर जा रहे बालक को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दिया। जिससे बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद घर का इकलौता चिराग सदा-सदा के लिए बुझ गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

बता दे कि नरही थाना क्षेत्र के नसीरपुर मठ गांव निवासी अशोक यादव का छः वर्षीय पुत्र आयांशअपने बड़े पिता सुरेन्द्र यादव के साथ मां मंगला भवानी मंदिर दर्शन पूजन के लिए पैदल जा रहा था, जैसे ही वह नसीरपुर मठ गांव के सामने पहुँचा की भरौली के तरफ से गाजीपुर की ओर जा रहे ट्रक ने आयांश को टक्कर मार दिया। जिससे आयांश की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई कोहराम मच गया। आयांश अशोक यादव का इकलौता पुत्र था। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने सुरेन्द्र यादव के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। बालक की मौत के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *