बलिया में पोखरा में डूबने से बालक की हुई मौत

Spread the love


बलिया में पोखरा में डूबने से बालक की हुई मौत

बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के परसिया गांव में रविवार की दोपहर पोखरा में स्नान करते समय एक सात वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि परसिया गांव में स्थित पोखरा में दर्जन भर छोटे – बड़े बच्चे स्नान कर रहे थे। उसी दौरान राकेश सिंह का सात वर्षीय पुत्र अंश का पैर फिसल गया और गहरे पानी में चला गया। जब तक आस पास के बच्चे उसे बचाने का प्रयास करते। वह गहरे पानी में डूब चुका था। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *