
ट्रेन की चपेट में आने से ही बाढ़ पीड़ित की मौत
बलिया। बकुलहा मांझी रेलवे स्टेशनों के बीच बैरिया थाना क्षेत्र के यादव नगर गांव के सामने ट्रेन से कटकर एक बाढ़ पीड़ित की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह मवेशियों का चारा लेकर बकुल्हा स्टेशन से पूर्व माझी रेल पुल के निकट चांद दियर ग्राम पंचायत के यादव नगर गांव के सामने राधेश्याम यादव उर्फ लुखड़ी (40) डाउन लखनऊ छपरा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे चाँद दियर चौकी इंचार्ज सौरभ कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।