नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

Spread the love

नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सवन में घर से कुछ दूरी पर स्थित नीम के पेड़ पर रस्सी से लटक कर एक युवक ने रविवार की भोर में अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। यह जानकारी ग्रामीणों तब हुई जब वह शौच के लिए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पता भेज दिया है। मृतक की पहचान कौशल राम 24 वर्ष पुत्र रामआसरे राम निवासी सवन के रूप में की ग्रामीणों द्वारा की गई। युवक ने फांसी क्यों लगाई? यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *