चैनछपरा गंगा घाट पर मिला युवक का शव, सनसनी

Spread the love

चैनछपरा गंगा घाट पर मिला युवक का शव, सनसनी


बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के चैन छपरा गंगा घाट पर गुरुवार की सुबह एक युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची हल्दी पुलिस ने शव को कब्जे लिया और शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। अंत में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।बताया जा रहा है कि शव पूरी तरह सड़ गया था। सिर पर बाल नहीं थे। दोनों कान गायब थे। इसके अलावा बाए पैर का भी कुछ हिस्सा गायब था। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *