
चोरी की बाइक संग एक अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। मुखबीर की सूचना पर भीमपुरा पुलिस ने गुरुवार को बाहरपुर स्थित नेवादा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम व पता सिन्टू बनवासी पुत्र मनोज बनवासी निवासी शमसाबाद थाना रानीपुर जनपद मऊ बताया। वही उसके पास से एक चोरी की बाइक बरामद किया। जब बाइक के नंबर प्लेट को ई चालान एप से चेक किया गया तो चेचिस नंबर में भिन्नता पायी गई। इसके बाद पुलिस ने युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।